फतेहपुर, बाराबंकी।
13/07/2021
रिपोर्ट – जिला क्राइम रिपोर्टर सतीश कुमार
बाराबंकी। मामला बाराबंकी जिले के थाना फतेहपुर के ग्राम सिरौली सुर्जनपुर का है जहाँ नवनिर्वाचित् प्रधान अवधेश वर्मा अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम निवासी रामचंदर की निजी जमीन पर ही रोड बनवाने लगे, jcb बुला कर बाहुबल से जमीन खुदवा दी, वहाँ रखा रामचंदर का समान बल्ली,पटरा, पैरा आदि उसमे पटवा डाला, यहाँ तक रामचंदर की जमीन पर लगे पेड़ों को भी कटवा डाला, विरोध करने पर प्रधान व उनके साथियों ने मारपीट भी की। इस प्रकरण का कारण सिर्फ इतना है की रामचंदर प्रधानी चुनाव के दौरान मौजूदा नव निर्वाचित प्रधान अवधेश वर्मा का समर्थन नही कर रहे थे।
चुनाव जीतने के बाद जीत के नशे मे चूर प्रधान कहते हैं की जिसने भी मुझे वोट नही दिया है उनकी जमीन पर कब्जा कर लूंगा। और कहा कि किसी से शिकायत करोगे तो जान से मार डालूँगा।
राम चंदर ने पुलिस को इक्तला किया व एप्लिकेशन भी दी लेकिन कोई कार्यवाही नही गई।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
