रामसनेही घाट, बाराबंकी।
27/06/2021
विकासखंड बनीकोडर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर उपाध्याय के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर रखी पानी की टंकी अज्ञात चोर उठा ले गए। बीते 24 तारीख को अज्ञात चोरों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसके संबंध में विद्यालय के शिक्षक अनुज वर्मा ने कोतवाली रामसनेही घाट में तहरीर दी व पुलिस द्वारा कार्यवाही की मांग भी की है।
विद्यालय के शिक्षक उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि ये घटना बहुत निंदनीय है , बच्चों के हित में व्यवस्था शासन द्वारा कराया गया था लेकिन ये नीची मानसिकता रखने वाले लोगों को बच्चों के भविष्य की ज़रा सी भी चिंता नहीं है। जो भी अपराधी हो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
