ब्लॉक रिपोर्टर हरिश्चंद्र
06/06/2021

श्रावस्ती जनपद के ब्लाक गिलौला अंतर्गत ग्राम पंचायत बरदेहरा भारी गांव में पतेडी नामक स्थान पर रास्ते के पास काफी गहरा कुआं बना हुआ है। आसपास के लोगों के द्वारा कुआं का ईट उजाड़ लेे जाने के कारण कुआं जमीन के बराबर में हो गया है तथा कुआं के आसपास काफी घास फूस रहती है जिससे यह जानवरो को दिखाई नहीं देता। रास्ते के पास होने के कारण जानवर कई सालो से गिर कर मर रहे हैं परन्तु ग्राम प्रधान आदि के द्वारा अभी तक इस कुआं को संज्ञान में नहीं लिया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel