बनीकोडर बाराबंकी
रिपोर्ट – डॉ एम एल साहू
27/05/2021
नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों की बैठक संपन्न हुई
।ग्राम पंचायत गाज़ीपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी राम प्रकाश वर्मा के निर्देशन में खुली बैठक का आयोजन किया गया।आज की बैठक में छः समिति जैसे शिक्षा समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, नियोजन एवं विकास समिति, निर्माण समिति, प्रशासनिक समिति व जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया ।बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान गाज़ीपुर राम सजीवन ने कहा शासन के जो भी दिशा निर्देश जारी होंगे उनका नियमानुसार पालन किया जायेगा।इस समय प्रदेश कोरोना जैसी गंभीर बीमारी स जूझ रहा हैे आप लोगों के सहयोग से इसे खत्म करने का प्रयास करेंगे इसके लिए जनता से सहयोग मांगा।इस बैठक में समाजसेवी जटा शंकर तिवारी,मनोहर लाल साहू, राकेश सिंह, रवि तिवारी, नवीन कुमार यादव,राजीव कुमार, मिथलेश कुमारी, माधुरी देवी,आशुतोष कुमार,रतन शंकर तिवारी व ग्राम रोजगार सेवक अवधेश कुमार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel