Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-दिनांक 30.04.2021 मतगणना केंद्रों पर बनेगा मीडिया सेंटर, परिचय पत्र के आधार पर पत्रकार बन्धुओं को मिलेगा प्रवेश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा-दिनांक 30.04.2021 मतगणना केंद्रों पर बनेगा मीडिया सेंटर, परिचय पत्र के आधार पर पत्रकार बन्धुओं को मिलेगा प्रवेश

आगामी 02 मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान मीडिया कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों को उनके संस्थान द्वारा जारी परिचय पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि मतगणना की कवरेज के दौरान पत्रकारबन्धुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी ब्लाकों के मतगणना केन्द्रों पर मीडिया सेन्टर बनाया जा रहा है, जहां पर जाकर पत्रकारबन्धु मतगणना के रूझान व नतीजे जान सकेगें। इस सम्बन्ध में सभी रिटर्निंग आफीसर्स तथा थानाध्यक्षों को अवगत करा दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि पत्रकार बन्धुओं को कवरेज के दौरान कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित कराया जाएगा।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp