Breaking News
Home / BREAKING NEWS / निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, इटियाथोक के एडीओ पंचायत नपे
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, इटियाथोक के एडीओ पंचायत नपे

जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने निर्वाचन कार्यो में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत इटियाथोक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
बताते चलें कि इटियाथोक ब्लाक से निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने की विभिन्न माध्यमों से डीएम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिनका संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडीओ पंचायत सतीश त्रिपाठी को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी है तथा इटियाथोक ब्लाक में दूसरे एडीओ पचंायत की तैनाती कर दी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारी-कर्मचारियों को हर हाल में दण्डित किया जाएगा।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp