Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह

देवीगंज,रामसनेही घाट।

06/04/2021

रिपोर्ट – अवधेश प्रताप सिंह जिला विशेष संवाददाता

भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया l इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया l
भाजपा मंडल देवीगंज के अंतर्गत अहिल्याबाई जूनियर हाई स्कूल पूरे मकरंद सूरजपुर में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया l मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी व मण्डल महामंत्री मनोज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई l कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिभाषण सुना l इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष परमेंद्र विक्रम सिंह बाबा ने पार्टी के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला l किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की l इस मौके पर देवीगंज मण्डल महामंत्री मनोज सिंह,पंकज तिवारी,भाजपा नेता विवेकानंद शुक्ला विवेक,योगेंद्र शुक्ल प्रदीप यादव,आनंद यादव नीरज मिश्र समेत आदि मौजूद रहे।

About CMDNEWS

Check Also

ह्यूमैनिटी यूथ फाउंडेशन (HYF) ने खैरा बाज़ार के ग्रामीण क्षेत्र में लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप; लड्डन नेता का रहा विशेष सहयोग

सूत्र – अब्दुल शाहिद बहराइच बहराइच। जनपद के महसी विधानसभा क्षेत्र स्थित खैरा बाज़ार के …

Leave a Reply