Breaking News
Home / BREAKING NEWS / 21 मार्च 2021 गोंडा एक ही व्यक्ति की दो-तीन आईडी बनाकर स्वच्छ भारत मिशन की निकाल ली धनराशि, डीएम ने सीडीओ को सौंपी जांच:-
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

21 मार्च 2021 गोंडा एक ही व्यक्ति की दो-तीन आईडी बनाकर स्वच्छ भारत मिशन की निकाल ली धनराशि, डीएम ने सीडीओ को सौंपी जांच:-

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने विकासखंड पंडरी कृपाल अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवण्डी में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गम्भीर वित्तीय अनियमिततायें किये जाने की शिकायत की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश सीडीओ को दिए हैं।
बताते चलें कि विष्णु कुमार पुत्र शत्रोहन प्रसाद निवासी ग्राम गोपालपुर बरवण्डी विकास खण्ड पण्डरी कृपाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति की 2-3 आईडी बनाकर उन्हें धनराशि अन्तरित की गयी है, एक ही परिवार के कई सदस्यों को योजना का लाभ दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायती पत्र में ऐसे लाभार्थियों का नाम, पता तथा उनका आईडी नम्बर भी दर्शाया गया है।
डीएम श्री शाही ने सीडीओ को निर्देशित किया है कि शिकायत की जाच कराते हुए अनियमितताओं की पुष्टि होने पर दोषी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के साथ ही दुरूपयोग की गयी धनराशि की वसूली भी कराएं।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp