Breaking News
Home / BREAKING NEWS / त्योहारों एवं पंचायत चुनाव में खलल डालने वालों को एस डी एम सदर और सी ओ सदर की दो टूक, मुगालते में न रहें होगी कठोरतम कार्यवाही
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

त्योहारों एवं पंचायत चुनाव में खलल डालने वालों को एस डी एम सदर और सी ओ सदर की दो टूक, मुगालते में न रहें होगी कठोरतम कार्यवाही

 

गोंडा:थाना कोतवाली देहात के सालपुर में एस डी एम सदर व सी ओ सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न आज दिनांक 18-3-2021को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए एस डी एम सदर व सी ओ सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक जिले के थाना कोतवाली देहात के सालपुर में संपन्न हुई जहां पर एस डी एम और सी ओ ने साफ संदेश दे दिया है कि यदि किसी ने पंचायत चुनाव में खलल डालने की जरा सी भी कोशिश की उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी और उन्हें इस लायक नहीं छोड़ा जाएगा कि वह कभी भी निर्वाचन प्रक्रिया में खलल डाल सके। एस डी एम ने कहा कि चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी पाबंद होंगे तथा उनके साथ ही समर्थक व प्रस्तावक के खिलाफ भी शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और अराजक तत्वों की कुंडली जिला प्रशासन तैयार करा चुका है। इस मौके पर कोतवाल देहात वकील पांडे,चौकी प्रभारी कामेश्वर राय,आदि तमाम संभ्रांत लोग उपस्थित रहे । ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp