Breaking News
Home / BREAKING NEWS / महिला दिवस के अवसर पर आसाराम बापू की रिहाई के लिए महिला उत्थान मंडल ने ज्ञापन सौंपा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

महिला दिवस के अवसर पर आसाराम बापू की रिहाई के लिए महिला उत्थान मंडल ने ज्ञापन सौंपा

वैसे तो आसाराम बापू जोधपुर न्यायालय की आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद पिछले 7: 50 वर्षों से जोधपुर कारावास में सजा काट रहे हैं। परंतु उनके भक्तों की भक्ति कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रत्येक वर्ष उनके सभी आश्रमों की भांति गोंडा आश्रम में भी उनके द्वारा निर्देशित मातृ पितृ पूजन दिवस, उनका आत्मसाक्षात्कार दिवस, उनका जन्म दिवस एवं अनेक कार्यक्रम बड़ी ही श्रद्धा भक्ति एवं धूमधाम से मनाया जाता है। आज भी उनके भक्तों का अपने गुरु आसाराम बापू में दृढ़ विश्वास है। उनका स्पष्ट कहना है कि हमारे बापू निर्दोष हैं उन्हें एक गहरी साजिश के तहत फंसाया गया है। उनका मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा है। वह 1 दिन हाई कोर्ट द्वारा निर्दोष साबित होकर बाइज्जत बरी होकर बाहर आएंगे और हम सबके बीच सत्संग करेंगे। इसी आशा के साथ 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर गोंडा में महिला उत्थान मंडल के तत्वाधान में महिलाओं ने एस डी एम गोंडा के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आसाराम बापू द्वारा जनहित में किए गए कार्य जैसे तुलसी पूजन दिवस, महिला उत्थान मंडल, बाल संस्कार केंद्र, व्यसन मुक्ति अभियान, गरीबों में अनाज एवं मकान वितरण आदि का हवाला देते हुए उनकी बड़ी उम्र एवं बीमारियों का उल्लेख किया गया है इसके साथ ही यह दावा भी किया गया है कि आसाराम बापू निर्दोष हैं उन्हें साजिश करके फसाया गया है। ज्ञापन में इन सभी बातों का उल्लेख करते हुए अंत में आसाराम बापू को रिहा करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से सृष्टि गुप्ता, सुमन गुप्ता ,सिंपल गुप्ता, विमला शुक्ला, माया चौधरी, बीना गुप्ता, अनीता साहू, सुमन गुप्ता, प्रिंसी गुप्ता, पूनम मिश्रा, रीता कसौधन, माधुरी साहू, छाया साहू एवं मंजू गुप्ता आदि शामिल रही।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारीके साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp