Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा पुलिस ने पेश की इमानदारी की मिसाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा पुलिस ने पेश की इमानदारी की मिसाल

आज दिनांक 01-03-2021को थाना धानेपुर के हेड कांस्टेबल रामानंद यादव व हेड कांस्टेबल मुरलीधर मिश्रा क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि इटियाथोक रोड पर दुर्गा मंदिर के पास एक थैला पड़ा मिला जिसमे कुछ सोने व चांदी के जेवरात थे, आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही थी कि तभी विजय कुमार तिवारी पुत्र राम कृष्ण तिवारी निवासी समदा थाना धानेपुर मौके पर पहुंचे और बताया कि मेरी पत्नी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी कि उसका थैला यही कही गिर गया था जिसमें कुछ सोने व चांदी के आभूषण व अन्य उपयोगी समान है जिसकी कीमत लगभग 1-1.5 लाख है, यह थैला मेरी पत्नी का है। इस पर उनकी पत्नी द्वारा बताए अनुसार थैला चेक किया गया तो सही पाया गया विश्वास होने पर उक्त थैला विजय कुमार की पत्नी को सुपुर्द कर दिया गया। गोण्डा पुलिस के इस ईमानदारीपूर्ण कार्य की आम जनमानस में खूब सराहना की जा रही है। ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp