Breaking News
Home / BREAKING NEWS / स्वर्णिम विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सेना द्वारा पुलिस लाइंस गोंडा में मनाया गया विजय उत्सव
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्वर्णिम विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सेना द्वारा पुलिस लाइंस गोंडा में मनाया गया विजय उत्सव

 

। सेना की 5वीं बटालियन जम्मू एवं कश्मीर द्वारा भारत के स्वर्णिम विजय के 50 वर्ष (भारत-पाक 1971 युद्ध) पूरे होने पर विजय ज्योति के सम्मान में पुलिस लाइन्स गोण्डा में स्वर्णिम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें NCC कैडेट व स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एनसीसी महिला कैडेट को जोड़ते हुए उन्हें अपने-अपने गावो/ क्षेत्रों में कम से कम 5 गांवों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन के प्रति जागरूक करनर के बारे में बताया। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डॉ0 राकेश सिंह व जिलाधिकारी गोण्डा श्री मार्कण्डेय शाही ने भी एनसीसी कैडेट महिलाओं को मिशन शक्ति का ब्रांड एंबेसडर के तौर नामित करते हुए अपने अपने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के बारे में बताया। इस अवसर पर सेना, NCC व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp