Breaking News
Home / BREAKING NEWS / थाना प्रभारी रतन पांडे की तत्परता व सूझबूझ से बची ट्रैक्टर चालक की जान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

थाना प्रभारी रतन पांडे की तत्परता व सूझबूझ से बची ट्रैक्टर चालक की जान

 

– आज दिनांक 23-02-2021 को शाम के समय थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अंतर्गत परासपट्टी मझवार के मौजा संगमलाल पुरवा में गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर खेत से सड़क पर चढ़ते समय पलट गया जिससे ट्रैक्टर चालक लेखपाल यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गए और ट्रैक्टर उनके ऊपर हो गया इसकी सूचना जब थाने को मिली तो तत्काल थाना उमरीबेगमगंज पुलिस व पीआरवी-112 मौके पर पहुंचकर 4 घंटे के अथक परिश्रम के बाद ट्रैक्टर चालक लेखपाल यादव को सकुशल बाहर निकाला गया तथा उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बेलसर भेजा गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि बताया कि ट्रैक्टर चालक को कोई गंभीर चोट नही है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। थाना उमरीबेगमगंज पुलिस की तत्परता व सूझबूझ से ट्रैक्टर चालक लेखपाल यादव की जान बच सकी जिसके लिए ट्रैक्टर चालक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने गोंडा पुलिस की काफी सराहना की एवं बहुत बहुत धन्यवाद दिया। ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी के साथ रमेश मिश्रा की रिपोर्ट गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp