Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवती की हुई मौत, जांच – पड़ताल जारी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवती की हुई मौत, जांच – पड़ताल जारी

असंद्रा, बाराबंकी।
19/02/2021

जनपद अंतर्गत असन्दरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली।असन्दरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानियापुर गांव में गंगाराम रावत की 20 वर्षीय पुत्री निशा देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली, परिजनों को इसकी जानकारी होते ही रो-रो कर बुरा हाल है,चीख-पुकार सुनकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका ने घर की छत की धन्नी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली,इसकी सूचना मृतक के पिता गंगाराम रावत ने असन्दरा थाना पुलिस को दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
इस संबंध में असन्दरा थानाध्यक्ष शिवाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है।पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है,प्रकरण की जांच की जा रही है।

About CMDNEWS

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp