Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, व्यक्ति का खोया मोबाइल उसे लौटाया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, व्यक्ति का खोया मोबाइल उसे लौटाया

 

दिनांक 11.02.2021 को समय करीब रात्रि 8:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीडिया सेल में तैनात आरक्षी वैभव सिंह ऑफिस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा रहा था कि रास्ते मे कचहरी रेलवे स्टेशन रोड के किनारे एक मोबाइल पड़ा हुआ मिला अगल-बगल काफी लोगो से पूछताछ करने के बाद भी उस मोबाइल का कोई वारिस नही मिला। थोड़ी देर बाद उस मोबाइल पर कॉल आई और बताया कि उसका नाम मोहम्मद फैय्याज पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी घोसियाना जनपद गोण्डा है,उसका मोबाइल कहीं गिर गया है बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिला। उक्त आरक्षी द्वारा उस व्यक्ति से काफी पूछताछ करने पर विश्वास हुआ कि यह मोबाइल इसी व्यक्ति का है, तो उसे भरोसा दिलाया कि आपका मोबाइल सुरक्षित हाथों में है आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, सुबह ऑफिस आकर मोबाइल ले जाने को बताया। आज दिनांक 12-02-2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उक्त व्यक्ति आया जिसे आरक्षी वैभव सिंह द्वारा उसे मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर जहाँ उक्त व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौटी तो वही आरक्षी के इस ईमानदारीपूर्ण कार्य से आम जनमानस में गोण्डा पुलिस का भी मान बढ़ा है। इस ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के लिए उक्त व्यक्ति ने आरक्षी वैभव सिंह के साथ साथ गोण्डा पुलिस का भी बहुत बहुत धन्यवाद किया।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp