Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पुत्र ही निकाला पिता का कातिल गिरफ्तार अभियुक्त-
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पुत्र ही निकाला पिता का कातिल गिरफ्तार अभियुक्त-

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सुकई पुत्र ईश्वर दीन नि0 ग्राम दत्तनगर विसेन थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-89/2021, धारा 302 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद कुल्हाड़ी (आलाकत्ल)

संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02/03.02.2021 की रात्रि को थाना को0 नगर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम दत्तनगर विसेन में ईश्वरदीन पुत्र स्व0 रामदास की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर उच्च अधिकारीगण व थाना को0 नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुॅचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए लोगो से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 02.02.2021 को मृतक व उसके पुत्र सुकई के बीच पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। शक के आधार पर सुकई उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 02.02.2021 को मृतक (ईश्वरदीन) बैंक से कुछ रूपये निकाल कर लाया था जिसमें से कुछ रूपये उसके बेटे सुकई ने मांगा, परन्तु मृतक द्वारा रूपये देने से मनाकर दिया गया, इस बात से झुब्ध होकर सुकई उपरोक्त ने दिनांक 02/03.02.2021 रात्रि मे अपने पिता की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी और अपने चाचा को फोनकर बताया कि लूट करने आये अज्ञात बदमाशों ने उसके पिता (ईश्वरदीन) की हत्या कर दी है। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल (कुल्हाड़ी) बरामद कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक थाना को0 नगर आलोक राव।
02. उ0नि0 ऋषिकेशमणि तिवारी।
03. हे0का0 जसवंत यादव।
04. का0 सूरज कुशवाहा।
05. का0 गयापति त्रिपाठी।
06. का0 अजय सिंह।
07. का0 राहुल राठौर।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp