पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा रहा ।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर व थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में रविवार को थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना विकसित करते हुए अभियुक्त मुनीम पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी मदीनपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी को समय करीब 07.20 बजे ग्राम समरदा थाना बड्डूपुर से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
कब्जे से 01 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 11/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।