नानपारा/ बहराइच- आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा बोर्ड की बैठक चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस मौके पर पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कुमार वर्मा भी मौजूद थे l सर्वप्रथम पूर्व बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई जो सर्वसम्मति से स्वीकार की गई इसके बाद 15वें वित्त आयोग द्वारा प्राप्त धनराशि एक करोड़ 13 लाख 78 हजार रुपए के विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए जिन का कार्य वर्ष 20 21 में कराया जाएगा इस मौके पर सभासद जमाल हामिद ने विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण की बात रखी जिस पर सभी ने सर्व समाज से अतिक्रमण हटाने की बात कही पूर्व विधायक दिलीप कुमार कहा कि आदर्श नगर पालिका है यहां पर कुछ मोहल्ले जिनका नाम नामकरण ऐसा है जिसे लेने में लोगो सोचना पड़ता है ऐसे मुहल्लों का नाम अच्छे लोगों के नाम पर महापुरुषों के नाम पर रखा जाए l बैठक में सभासद जमाल हामिद वारसी, नौशाद खान, रेखा पांडे एहसान वारिस, छत्रपाल ,ओम प्रकाश गुप्ता, समीउल्लाह खान शोएब ,अजय गुप्ता, सत्यार्थ मद्धेशिया, श्याम बिहारी अग्रवाल आदि मौजूद थे!
विवेक कुमार श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel