सुल्तानपुर सीएमडी न्यूज़
10/10/2020
बल्दीराय(सुलतानपुर)
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत केवटली के पूरे माता दीन का पुराव गाव के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव ग्रामीणो ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस
अधिक्षक फॉरेसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जाँच में लागी हुई है।
घटनाक्रम के अनुसार मृतका के रिस्तेदार बताते है कि मृतका द्रोपति शनिवार की सुबह समय लगभग6 :30 घर से मॉर्निंग वॉक करने खेत की तरफ गई थी काफी देर तक जब वापस नहीं आई तो काफी खोजबीन की गई तो घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर शव पड़ा मिला।
मृतका द्रोपति 52 वर्ष पत्नी शिव नाथ पाल ग्राम अरथर थाना सोहावल जनपद अयोध्या 4 अक्टूबर को अपने छोटे बहनोई राम केवल पाल के घर आयी थी | शव मिलने की सूचना राम केवल के परिजनो ने मृतका के घर तो परिजन अपने रिस्ते दार के घर पहुंचे लम्बे समय इन्तिजार के बाद पुलिस ने पोस्टमास्टम लेए भेज दिया।
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिक्षक ने कहा की शव पोस्टमास्टम के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी जयसिहपुर दलबीर सिह थानेदार अमरेन्द्र सिह चौकी प्रभारी विकास सिह सहित भारी पुलिस बल मौजूद थी।
रवि वर्मा सुल्तानपुर संवाददाता की रिपोर्ट
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
