
आज दिनांक 8-9-2020को जनपद गोंडा के
कोतवाली नगर के महराजगंज मोहल्ले में मंगलवार दोपहर पांच युवक कूएँ में डूब गए हैं। इसकी खबर मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोग भी भारी संख्या में जुट गए हैं। जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक मंगलवार कोई बछड़ा कूए में गिर गया था। जिसे निकालने के लिए यह पांच युवा कुएं में उतरे थे लेकिन डूबने लगे तो शोर मचाया। तब लोगों को जानकारी हुई। कुए में जहरीली गैस होने के कारण अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
फायर बिग्रेड और नगर पालिका की टीमों को रेस्क्यू में लगाया गया है। सभी पांचों की उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच की बताई जा रही है।आसपास के लोगों के मुताबिक डूबने वालों में विभव, विष्णु, रिंकू, छोटू, मोनू शामिल हैं। सभी के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।वही प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने मृतक व्यक्तियो को दो लाख देने की घोषणा की है और परिवार के प्रति शोक संवेदना वयक्त की है
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा
विज्ञापन व खबर के लिए संपर्क करें
8840231790 9198167553
CMD News Newspaper & Live News Web Channel