एम0असरार सिद्दीकी
नानपारा बहराइच-विकास खण्ड शिवपुर क्षेत्र में जहां एक किसान की लापरवाही ने गांव को आग के आगोश में ढकेल दिया और गांव में आग लग गई।बताते चलें तेज आंधी चलने के कारण आग ने गांव के 6 घरों को अपने चपेट में ले लिया जिससे सभी घरों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर 2 घंटे बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया अग्निशमन विभाग की गाड़ी देर में पहुंचने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी जताई गई।वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से घटने के जिम्मेदार किसान पर कार्रवाई करने की मांग की है।एक ओर जहाँ लाकडाउन में गरीब परिवार पहले से दाने दाने के लिए मोहताज था वहीं अब एक किसान की लापरवाही ने गरीब परिवार पर करारा कहर ढा दिया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel

