रामसनेहीघाट-बाराबंकी।
तहसीलदार तपन कुमार मिश्र ने शनिवार को क्षेत्र का तूफानी दौरा करते हुए एक दर्जन से भी अधिक गांव में भूखे एवं गरीब लोगों को राशन के साथ-साथ भोजन के पैकेटों का वितरण कराया साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की कि यदि किसी को भी राशन या भोजन की समस्या हो तो वह मेरे सरकारी मोबाइल नंबर या तहसील के फोन नंबर पर फोन कर सूचित कर सकता है उसे तत्काल राशन और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। तहसीलदार श्री मिश्र ने इब्राहिमाबाद, साधवापुर, अलागनी पुरवा, मालिनपुर एवं इंदरपुर सहित एक दर्जन गांव का भ्रमण कर गांव की वास्तविकता से रूबरू होकर एवं राशन एवं भोजन के लिए पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें तत्काल राशन वितरित किया साथ ही आश्वासन भी दिया कि सरकार द्वारा कोटे की दुकानों पर 15 से 30 अप्रैल के बीच निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है जो मौके पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त यदि किसी को भोजन या खाद्यान्न की समस्या है तो उसे तहसील प्रशासन द्वारा भोजन एवं राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
*रिपोर्ट आशीष सिंह*
*C M D न्यूज़ चैनल*
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
