Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच। नानपारा में आबादी के बीच पहुंचा विशाल मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर घाघरा नदी में छोड़ा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच। नानपारा में आबादी के बीच पहुंचा विशाल मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर घाघरा नदी में छोड़ा

नानपारा, बहराइच। बलहा ब्लॉक के ताजपुर गांव में रविवार सुबह आबादी क्षेत्र के एक तालाब में विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

वन विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे नानपारा रेंज को सूचना मिली कि नहर के रास्ते एक मगरमच्छ गांव के तालाब में पहुंच गया है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को गायघाट स्थित घाघरा नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार, तालाब, नदी और नहर के आसपास जाते समय सावधानी बरतें तथा बच्चों और बुजुर्गों को जलस्रोतों के किनारे अकेले न जाने दें।

CMD NEWS | बहराइच

About cmdnews

Check Also

कैसरगंज, बहराइच। खबरें प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, सड़क के गड्ढे से हादसे का खतरा

कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-1 के बभनन पुरवा में सड़क …

Leave a Reply

WhatsApp