नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकरराव दीपके के निधन की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 85 वर्षीय सावित्रीबाई का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में निधन हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की हिरासत में रहने के दौरान अभिजीत दीपके को अपनी दादी के निधन की सूचना मिली।
मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुलिस ने उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र जाने में सहायता देने की पेशकश की थी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
