रिपोर्ट कमलेश कुमार

भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों पर हुआ मंथन
नानपारा, बहराइच। आगामी श्री रामलीला आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने को लेकर नगर नानपारा में श्री रामलीला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष बंशीधर रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई।
बैठक में श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष बंशीधर रस्तोगी, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष नृगराज शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह आनंद जी एवं जिला समरसता प्रमुख मनोज गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारी तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं सहित आयोजन को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर भी समिति के पदाधिकारियों ने चर्चा की।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा एवं नगरवासियों के सहयोग से इस वर्ष भी नानपारा में रामलीला का आयोजन भव्य एवं यादगार बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अयोध्या प्रसाद सोनी, पंकज जायसवाल, आनंद स्वरूप वर्मा, कमलेश सोनी, रवि सोनी, मोहित सोनी, राज सोनी, मुकेश सोनी, आदित्य रस्तोगी एवं अभिषेक रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel