Breaking News
Home / BREAKING NEWS / शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के रामभवन सिंह अध्यक्ष, अमरजीत वर्मा उपाध्यक्ष व शरद पाठक बने कोषाध्यक्ष 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के रामभवन सिंह अध्यक्ष, अमरजीत वर्मा उपाध्यक्ष व शरद पाठक बने कोषाध्यक्ष 

रिपोर्ट सुनिल तिवारी 

मनमानी पर अध्यक्ष पद से हटाए गए सतीश दीक्षित

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद की एक आपात बैठक दिनांक 18 सितम्बर को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित हुई। बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष सतीश कुमार दीक्षित को कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने और लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाने के कारण सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से तत्काल प्रभाव से उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के उपाध्यक्ष रहे राम भवन सिंह को नया अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है।

यह जानकारी देते हुए शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के मंत्री राम भरोस ने बताया कि

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे सतीश कुमार दीक्षित का दायित्व कर्मचारियों के हित का संरक्षण है, जो कि उनके द्वारा नहीं किया गया। उनके द्वारा गैर जिम्मेदाराना व मनमाना कृत्य किया गया। जिस पर संघ के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मत से उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

इसीक्रम में रिक्त हुए उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत वर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर शरद कुमार पाठक को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर अमरजीत वर्मा, राजकुमार माथुर, विजय सिंह, मुक्ताराम, राम कुमार, सरोजनी श्रीवास्तव, देवांश राम त्रिपाठी, संतोष सोनी, पवन पाण्डेय, गुरु प्रसाद, मोहन, शिव कुमार, देवेंद्र नाथ, छेदीराम आदि उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp