रिपोर्ट हरिशरण शर्मा चीफ ब्यूरो

बदायूँ 18/9/2026 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊँ पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार गंगवार के दिशा निर्देशन में डॉक्टर रामस्वामी व डॉक्टर ऋषिता राज के साथ समस्त स्टाफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन मनाया इसके साथ ही प्रसव केन्द्र में भर्ती प्रसूताओं एवं समस्त स्टाफ को मिष्ठान वितरण कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई ।
प्राथमिक विद्यालय में आगनवाडी कार्यकत्री एवं विद्यालय स्टाफ ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर प्रधान मंत्री के जन्म दिवस को मनाया तथा बच्चो को मिठ्ठान वितरण किया ।
इस अवसर पर व्रजेश राठौर आनन्द यादव मु रिहान अवनीश सोरन के अलावा समस्त स्टाफ आंगनवाडी कार्यकत्री तथा स्टाफ मौजूद रहा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel