Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सफाई कर्मचारी का बेटा बना दरोगा संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने किया स्वागत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सफाई कर्मचारी का बेटा बना दरोगा संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने किया स्वागत

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज 

दिनांक -19-07-2026 गोंडा // उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी विकासखंड वजीरगंज के ग्राम पंचायत अनभुला निवासी अखिलेश सिंह सफाई कर्मचारी के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके बेटे कीर्तिवर्धन सिंह जिनका चयन अभी जल्द ही दरोगा के पद पर हुआ है उनके पिताजी नवाबगंज ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं संघ को जानकारी मिलने पर फूल माला मिठाई लेकर सफाई कर्मचारी के बेटे व परिवार को फूल माला पहनाकर व हनुमान जी की तस्वीर व गमछा भेंट कर संघ ने स्वागत किया कर्मचारियों में खुशी की लहर है संघ के जिलाध्यक्ष ने भविष्य में अन्य कर्मचारियों के परिवार व बच्चों को कड़ी मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए आग्रह किया श्री तिवारी ने आश्वासन दिया कि जहां पर किसी भी कर्मचारी को आवश्यकता पड़ती है व संघ को याद करें संघ उसकी आवश्यकता को पूर्ण करेगा इस मौके पर पूर्व प्रधान पिंटू सिंह ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनीराम कनौजिया ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज राम सजीवन तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य जिला उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष छपिया प्रदीप वर्मा महामंत्री मस्तराम यादव शिवनंदन मौर्य सतीश सिंह रामरूप वर्मा प्रमोद कुमार गुरु प्रसाद भारती प्रदीप कुमार राम भरोसे मौर्य सुनील कुमार राम मनोहर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे l

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp