Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन

खैरीघाट, बहराइच जनपद के विकास खंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नकहा के मजरा पंडित पुरवा में सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन हजारों लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का भी इसी रास्ते से आवागमन होता है। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं कराया गया। इस संबंध में बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी को सूचना देकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सड़क गांव के विकास की आधारशिला है और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में पंकज मिश्रा (प्रखंड अध्यक्ष, बजरंग दल), निरंजन कुमार, अनूप, दुलारे, राजू, सौरभ मिश्रा, बाबूराम, दिनेश कुमार, सूरज शर्मा, संगीता देवी, मीरा देवी, आरती देवी, शांति देवी, अलका, सुशीला देवी, राम लली सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp