Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: कैसरगंज में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग! कर्बला के पास जर्जर पुलिया पर कब होगी कार्रवाई? #VIDEO
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: कैसरगंज में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग! कर्बला के पास जर्जर पुलिया पर कब होगी कार्रवाई? #VIDEO

कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज की ग्राम पंचायत उमराव सिंह पुरवा गोड़हिया नंबर 1 में कर्बला के पास नाले पर बनी पुलिया का एक हिस्सा जर्जर हो चुका है। यह पुलिया मंगल मेला से बबनपुरवा जाने वाले मुख्य मार्ग को जोड़ती है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर आवागमन करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया की खराब स्थिति के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है। विशेषकर रात के समय पुलिया से गुजरते समय लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और प्रशासन से पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत कराए जाने से लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार गौतम

सीएमडी न्यूज़ हिंदी | कैसरगंज, बहराइच

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp