Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच में फिर बाघ का हमला! धान की नर्सरी देखने गए किसान को बनाया शिकार, गांव में मचा हड़कंप #VIDEO
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच में फिर बाघ का हमला! धान की नर्सरी देखने गए किसान को बनाया शिकार, गांव में मचा हड़कंप #VIDEO

 

(बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मूर्तिहा रेंज क्षेत्र में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार देर शाम जंगल से सटे खेत में धान की नर्सरी की निगरानी करने गए एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मूर्तिहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव निवासी दशरथ यादव (45 वर्ष) पुत्र मायाराम यादव शुक्रवार शाम अपने खेत में लगी धान की नर्सरी देखने गए थे। बताया जा रहा है कि उनका खेत जंगल से सटा हुआ है और छुट्टा पशुओं व बंदरों से फसल को बचाने के लिए वह अक्सर नर्सरी की रखवाली करने जाते थे।

ग्राम प्रधान रामचंद्र के अनुसार रात करीब 8 बजे बाघ ने अचानक दशरथ यादव पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खेत के पास उनका शव मिला, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मूर्तिहा वन रेंज के अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं मूर्तिहा कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की आवाजाही से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित इलाके में गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp