Breaking News
Home / BREAKING NEWS / VIDEO: बहराइच के धनौली गांव में बरसात से बदहाल हुआ मुख्य मार्ग, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

VIDEO: बहराइच के धनौली गांव में बरसात से बदहाल हुआ मुख्य मार्ग, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

 

बहराइच जनपद के विकासखंड रिसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा धनौली के धनौली गांव में बरसात के दौरान ग्रामीणों के मुख्य मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग खराब होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है नालियां भरी गंदी है।

ग्रामीणों के अनुसार इसी मार्ग से प्रतिदिन महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग तथा श्रद्धालु गुरुद्वारा आते-जाते हैं। बरसात के कारण मार्ग फिसलनयुक्त हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने मार्ग की मरम्मत एवं जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग संबंधित अधिकारियों से की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी मांग को लेकर जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन सौंपेंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp