Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / शहर से देहात तक गांव से मोहल्लों तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से वूथ कैंप लगाकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

शहर से देहात तक गांव से मोहल्लों तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से वूथ कैंप लगाकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।

बदायूं 28/6/2026 शासन के आदेश पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है जो शहर से देहात तक गांव से मोहल्लों तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से वूथ कैंप लगाकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। शूथकैंप लगाकर पहले दिन ही स्वास्थ्य विभाग ने करीब 3 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई है।स्वास्थ्य विभाग की टीम और अधिकारी मॉनिटरिंग में दिनभर लगे रहे और अभियान को सफल बनाने का आवाहान किया

रविवार को पल्स पोलियो अभियान का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र म्याऊ पर प्रमुख प्रतिनिधि के सी शाक्य ने फीता काटकर वूथ पर बच्चे को दोवूंध पोलियो खुराक पिलाकर शुभारम्भ किया आधा दर्जन वूथों पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई साथ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर राजकुमार गंगवार ब्रजेश राठौर अवनीश राठौर आनन्द यादव रवि सक्सेना तथा म्याऊ वअन्य वूथो हरि शरण शर्मा सहयोग दिया इसके अलाव विकासखंड जगत के प्राथमिक विद्यालय ग्राम दौरी नरौत्तमपुर में सीएमओ डॉक्टर विकास शर्मा के द्वारा किया गया। सीएमओ डॉक्टर विकास शर्मा ने बच्चों को अपने हाथ से दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया साथ हीसभी परिवारोंसे 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो पिलाने का आवाहन किया।

सीएमओ ने बताया अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और जिलेभर में अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और टीम में लगी हुई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ मोहम्मद असलम नेबताया कि जनपद में इस विशेष अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 5.27 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए जिलेभर में 2,365 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। रविवार को पहले दिन बूथों पर करीव3 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई है। इसके अलावा यात्रा के दौरान छूट जाने वाले बच्चों तक पहुंचने के लिए 215 ट्रांजिट टीमें भी तैनात की गई हैं। ये टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख आवागमन स्थलों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के अभियान को सफल बनाया जा सके।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शाम को बैठक में पोलियो कार्यक्रम केवारे जानकारी लेकर कार्यक्रय के वारे विस्तार से डोर टू डोर चर्चा कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक छूटे हुए बच्चों को घरो पर पोलियो खुराक पिलाकर सहयोग देने का आवाहान किया गया ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply