Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / शाहजहांपुर- हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ऐप्जा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह एवं मदनापुर ब्लॉक इकाई का किया गया गठन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

शाहजहांपुर- हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ऐप्जा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह एवं मदनापुर ब्लॉक इकाई का किया गया गठन

महेश द्विवेदी संरक्षक सचिन चौहान अध्यक्ष मुकेश कठेरिया महामंत्री गणेश बाबू गौतम को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया.

मदनापुर, शाहजहांपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार, 30 मई 2026 को ब्लॉक मदनापुर स्थित सुनीता मैरिज लॉन में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सम्मान समारोह और मदनापुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिले एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले से पहुंचे पड़दाधिकारियों में जिला अध्यक्ष अरविन्द त्रिपाठी सदर तहसील अध्यक्ष हरिहरनाथ मिश्रा, जिला महासचिव रिजवान खाँ का उपस्थित पत्रकारों ने फूलमाला पहनकर भव्य स्वागत और सम्मान किया..

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अरविन्द त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव रिजवान अली तथा सदर तहसील अध्यक्ष हरिहरनाथ मिश्रा मौजूद रहे,अतिथियों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है,उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मदनापुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया,संगठन की नई कार्यकारिणी में महेश द्विवेदी को संरक्षक, सचिन सिंह चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष, मुकेश कठेरिया को महामंत्री,गुरविंदर सिंह को महासचिव तथा गणेश बाबू गौतम को ब्लॉक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त ब्लॉक कार्यकारिणी में नरेंद्र सिंह उर्फ हिटलर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,तारेश शर्मा को उपाध्यक्ष,मुकेश शर्मा को सचिव तथा ब्रजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अन्य कई सदस्यों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकार एकता को सुदृढ़ करने तथा समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों में सत्य प्रकाश सिंह (प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर), राहुल मिश्रा (भाजपा मंडल अध्यक्ष गढ़िया रंगीन), शालू पाठक, ओमवीर सिंह (करनी सेना), राघवेंद्र सिंह चौहान, डॉ. पवन सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की सफलता की कामना की।

बैठक के अंत में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत बनाने तथा संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है ।

बदायूँ से हरिशरण शर्मा / महेश द्विवेदी

About cmdnews

Check Also

आज का राष्ट्रीय पंचांग एवं राशिफल | 2 जून 2026, मंगलवार

📅 पंचांग (भारत मानक समय अनुसार) • तिथि — ज्येष्ठ मास शुक्ल/कृष्ण पक्ष (स्थानीय गणना …

Leave a Reply