Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / डीजल चोरी करने वाले गिरोह का छावनी पुलिस ने किया पर्दाफाश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीजल चोरी करने वाले गिरोह का छावनी पुलिस ने किया पर्दाफाश

रिपोर्ट अवनीश कुमार मिश्रा cmd news

बस्ती। थाना छावनी पुलिस, स्वाट/सर्विलांस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी करने के औजार और करीब 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम ने पटखापुर तिराहा सर्विस लेन से कुछ दूरी पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भीम पांडेय पुत्र शीतल प्रसाद पांडेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अंबेडकरनगर, धीरज गोस्वामी पुत्र सत्यनारायण गोस्वामी निवासी उत्तेरथु गोसाई का पुरवा थाना इब्राहिमपुर जनपद अंबेडकरनगर तथा मोहन पांडेय पुत्र जलेधर पांडेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई। भीम पांडेय पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी किराये के चार पहिया वाहन से घूम-घूमकर ट्रक और ट्रेलर की टंकियों का ताला तोड़कर डीजल चोरी करते थे। इसके लिए वे विशेष औजारों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त औजार और लगभग 100 लीटर डीजल बरामद किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, उपनिरीक्षक सभाजीत मिश्रा, शोभा यादव, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव सहित स्वाट, सर्विलांस और थाना पुलिस के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

आंगनबाड़ी केंद्रों में भी हो ग्रीष्मकालीन अवकाश – राजेश सक्सेना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 23/5/2026 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक …

Leave a Reply