Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / लगातार उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में प्रेमिकाओं के मोबाइल टावर पर चढ़ने के मामले सामने आ रहे है
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

लगातार उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में प्रेमिकाओं के मोबाइल टावर पर चढ़ने के मामले सामने आ रहे है

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

गोण्डा जिले के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियागढ़ बाजार में उस समय हड़कंप मच गया और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब प्रेमी के धोखे से नाराज एक प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

 

बताया जा रहा है कि महिला का बलरामपुर निवासी अमित नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद इसी महीने शादी कराने का समझौता भी हुआ था, लेकिन ऐन वक्त पर प्रेमी अमित शादी के वादे से मुकर गया और मुंबई भाग गया।

 

प्रेमी की इस बेरुखी और धोखे से आहत होकर युवती नंगे पांव ही टावर पर चढ़ गई, जिसे देखकर आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही छपिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

 

टावर से नीचे उतरने के बाद भी युवती अपनी मांग पर अड़ी रही और पुलिसकर्मियों के सामने ही प्रेमी को मुंबई से वापस बुलाकर शादी कराने की जिद करने लगी।

इस दौरान युवती और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

About CMD NEWS UP

Check Also

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंडल के समग्र विकास का प्रस्तुत किया रोडमैप

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज  दिनांक -22-05-2026 गोंडा / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार शाम को …

Leave a Reply