Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / अब बिजली बिल और मीटर की परेशानी खत्म! 15 मई से लगेंगे बड़े मेगा कैंप
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अब बिजली बिल और मीटर की परेशानी खत्म! 15 मई से लगेंगे बड़े मेगा कैंप

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी)

कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नानपारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 15 मई से विशेष मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जिसमें उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा, बिल संशोधन, नए कनेक्शन निर्गत करने, लोड बढ़ाने, मीटर बदलने एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

15 मई को नानपारा विद्युत उपकेंद्र, मटेरा बाजार, रायबोझा उपकेंद्र एवं महसी तहसील, 16 मई को रुपईडीहा बाजार, बलिदानपुरवा, उरी एवं नौतला, 18 मई को शिवपुर बाजार, नवाबगंज थाना के पास, गायघाट एवं महराजगंज, 19 मई को नेवादा मोड़, इटहा, सरा एवं बेहड़ा, 20 मई को बाबाकुट्टी, गंभीरवा, चफरिया बाजार एवं राजी चौराहा, 21 मई को इमामगंज चौराहा, कटलिया उपकेंद्र, कटघर एवं बेहड़ा तथा 22 मई को शंकरपुर चौराहा, मोतीपुर उपकेंद्र व महसी तहसील में शिविर लगाए जाएंगे।

अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंताओं एवं कर्मचारियों को शिविर स्थलों पर उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा अधिकाधिक बिजली बिल जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

About cmdnews

Check Also

सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती  बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “महिला …

Leave a Reply