Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

ब्लॉक म्याऊं सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। साथ ही नए आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण हेतु लोकार्पण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही

उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। जनप्रतिनिधि बब्बू भैया बोले कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति को लाभांवित करने हेतु विविध योजनाये चल रही है

जिससे हर वर्ग सुखी ओए संतुष्ट है। इस अवसर पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह

बीडीओ डाक्टर .मनीष सिंह वर्मा, नोडल अधिकारी सुशील कुमार, के अलावासीडीपीओ म्याऊं, उसावां, दातागंज व समरेर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में चारों ब्लॉकों की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply