Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / रोजगार मेले में बेरोजगारों को मिले रोजगार के सुनहरे अवसर
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

रोजगार मेले में बेरोजगारों को मिले रोजगार के सुनहरे अवसर

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

बदायूँ: 25 /03/2026 जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ एवं नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी0जी0 कालेज बदायूँ के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी0जी0 कालेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।

रोजगार मेले का उद्घाटन प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को अपने कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं तथा इससे जनपद के युवाओं को निजी क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है।

मेले में कुल 22 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। रोजगार मेले में कुल 1016 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में प्रतिभाग किया, जिसके सापेक्ष 487 अभ्यर्थियों का चयन/शार्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनियों द्वारा आगामी प्रक्रिया हेतु निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी एस0 के0 यादव, चीफ प्रॉक्टर दास डिग्री कालेज संतोष कुमार सिंह, महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – लखनऊ लाठीचार्ज पर अधिवक्ताओं का आक्रोश: राज्यपाल को ज्ञापन, ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की जोरदार मांग

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा (बहराइच) द्वारा लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में …

Leave a Reply