Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 25/03/2026 जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण एवं कार्यालय कक्ष में उनके साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया।
उन्होंने आंतरिक निरीक्षण के दौरान बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयरहाउस में पुलिस बल तैनात रहता है तथा सीसीटीवी से भी इसकी निगरानी की जाती है, जिस पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने की गई व्यवस्थाओं पर अपना संतोष व्यक्त किया।
कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के सम्बंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – लखनऊ लाठीचार्ज पर अधिवक्ताओं का आक्रोश: राज्यपाल को ज्ञापन, ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की जोरदार मांग

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा (बहराइच) द्वारा लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में …

Leave a Reply