Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / जिलाधिकारी ने की किसान दिवस के अवसर पर किसानों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक दिए आवश्यक निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जिलाधिकारी ने की किसान दिवस के अवसर पर किसानों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक -19-03-2026 गोंडा माह के तीसरे बुधवार के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार गोण्डा में किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उपकृषि निदेशक ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की।

 

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने गेहूँ खरीद के विषय में विभाग द्वारा की गई व्यवस्था के संबंध में कृषकों को जानकारी दी। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ने विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित कार्यक्रमों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई। गत माह आयोजित हुई बैठक में कृषकों के द्वारा उपलब्ध कराई गई 15 समस्याओं के निराकरण के प्रगति के विषय में चर्चा की गई तथा वर्तमान बैठक में कुल 09 कृषकों के द्वारा अपनी समस्याएं बैठक में प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अधिकतर समस्याएं छुट्टा पशुओं एवं चकबंदी विभाग से संबंधित थीं।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने बिजली विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश है कि वे अगले माह से आयोजित होने वाली किसान दिवस की बैठकों में प्रातः 10:00 बजे से ही आयोजन स्थल पर अपना एक समाधान शिविर लगाकर विद्युत विभाग तथा वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण त्वरित आधार पर निस्तारण करें।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में उपकृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं शुक्ला प्रसाद शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, अनिल चंद्र पांडे, नंदकुमार आनंद, सत्येंद्र दुबे, शिवकुमार दुबे, शिवराम उपाध्याय आदि कृषक प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – लखनऊ लाठीचार्ज पर अधिवक्ताओं का आक्रोश: राज्यपाल को ज्ञापन, ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की जोरदार मांग

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा (बहराइच) द्वारा लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में …

Leave a Reply