Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

बदायूँ : 11/03/2026  उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित मामलों सहित कुल 14 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सदस्या द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सदस्या अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में आई महिलाओं को मा0 सदस्या द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805220 तथा व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर भी दर्ज कराई जा सकती है।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी विशेष कुमार, संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सेंटर मैनेजर, परियोजना समन्वयक,केस वर्कर, आउटरीच वर्कर तथा सचिव काशी समाज शिक्षा संस्थान बदायूँ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply