रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूँ 23/02/2026 विकास खंड म्याऊं के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत के 3 सदस्य प्रधान ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्ष और ग्राम सचिव, पंचायत सहायक का प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों को राज्य प्रशिक्षक अशोक तोमर द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने के बारे में जानकारी दी । ग्राम पंचायत विकास योजना में आवश्यक है कि ग्राम पंचायत विकास योजना में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो और सभी के विचारो, आवश्यकता और समस्याओ को कार्ययोजना में सम्मिलित करे । गांव के विकास के लिए एक अच्छी कार्ययोजना बनाने के पांच चरण ,वित्तीय अनुमति एवं ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत कैसे बनाए आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई । ग्राम पंचायत विकास योजना के सभी मुख्य बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई ।
प्रशिक्षक अदिति रस्तोगी ने अपनी ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए सतत विकास लक्ष्यों और ग्राम पंचायत में संकल्प लिए गई थीम पर कार्य करके ही मॉडल ग्राम पंचायत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। प्रशिक्षक अमर सिंह जी ने कार्य योजना बनाने हेतु सभी पंचायत सहायकों का योगदान के बारे में विस्तार से सभी कार्यो के वारे मे विस्तार सेजानकारियां दी ।
राज्य प्रशिक्षक सुषमा राठौर ने ग्राम पंचायत विकास योजना क्या है क्यों है कैसे हैं पर सभी बिंदुओं पर चर्चा की वह कार्य योजना बनाने में सभी की भूमिका कैसी रहेगी उसके बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मे रमेश चन्द्र सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने ग्रामो में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला जिससे योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके तथा सभी को भोजन पैकिट खाने को दिये गये । इस अवसर पर प्रधान पंचायत सहायक व ग्राम सदस्यों ने भाग लिया ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel