Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / डीएम ने मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम ने मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं 18 /01/2026 जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को अधिकारियों के साथ मौनी अमावस्या के दृष्टिगत कछला घाट पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कछला घाट के पुल से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मौनी अमावस्या का धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है और यह धार्मिक आस्था का प्रतीक भी है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप व धर्म लाभ प्राप्त कर रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत की जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply