Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / गोण्डा – खंभा टेढ़ा होने से मंडरा रहा बड़ा हादसा, छतों को छूकर गुजर रहा मुख्य विद्युत तार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा – खंभा टेढ़ा होने से मंडरा रहा बड़ा हादसा, छतों को छूकर गुजर रहा मुख्य विद्युत तार

आवास विकास कालोनी गरीबी पुरवा खैरा ब्लॉक क्षेत्र झंझरी , जनपद गोण्डा में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है। मोहल्ले में लगा बिजली का खंभा बैंड होकर टेढ़ा हो गया है, जिसके चलते मुख्य विद्युत तार कई निवासियों के घरों की छतों को छूते हुए गुजर रहा है। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो खंभे को सीधा किया गया और न ही तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर किया गया। बरसात या तेज हवा के दौरान तार टूटने या खंभा गिरने की आशंका और बढ़ जाती है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

धीरज, सरिता, ऐ के सिंह सहित कई निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल मौके पर निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की जान बचाई जा सके।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply