नानपारा ,बहराइच – उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक त्रिवेदी ने गुरुवार को नानपारा तहसील का मुआयना किया इस मौके पर उन्होंने विभिन्न कार्यों से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया रखरखाव देखा कोर्ट की व्यवस्था कार्यालय की व्यवस्था एवं साफ-सफाई देखी सभी कुछ दुरुस्त पाया,
निरीक्षण के मौके पर जिलाधिकारी शंभू कुमार ,उप जिलाधिकारी राम आसरे वर्मा , सीओ अरुण चंद्र, कोतवाल संतोष कुमार सिंह ,तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे
।इसी बीच राष्ट्रीय लव-कुश महासंघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में नानपारा जिला बनाओ समिति के संयोजक डॉक्टर शकील अंसारी केशव पांडे सहित भारी संख्या में लोगों ने राजस्व परिषद के चेयरमैन से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित नानपारा को जिला बनाए जाने का मांग पत्र दिया इस मौके पर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकरण शर्मा ,प्रधान जुबेर फारुकी ,आनंद पाठक ,प्रधान संघ के अध्यक्ष हरीश वर्मा, फौजदार वर्मा ,के के श्रीवास्तव, पंकज जयसवाल ,अभय मद्धेशिया, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, राम लखन आर्य, संदीप जयसवाल, नौशाद खान, मनोज कुमार तिवारी , रूपनारायण जयसवाल ,डॉक्टर अब्दुल कबीर, अनिल पांडे, राम फेरन विश्वकर्मा, तारिक अंसारी, बबलू आदि मौजूद रहे l राजस्व परिषद के चेयरमैन को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 1910 में स्थापित नानपारा तहसील प्रदेश की सबसे पुरानी तहसील है नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के नाते शैक्षिक एवं औद्योगिक क्षेत्र लगभग सभी संस्थान एवं कार्यालय एसएसबी की छावनी पर्यटक स्थल आदि विद्यमान है मांग पत्र में कहा गया है कि नानपारा जिला बनाने के लिए तहसील नानपारा मोतीपुर का संपूर्ण क्षेत्रफल महसी तहसील का आंशिक क्षेत्रफल विधानसभा नानपारा एवं बल्हा का संपूर्ण क्षेत्रफल विधानसभा मटेरा और महासी का आंशिक क्षेत्रफल यानी 3 तहसीलों और 4 विधानसभा क्षेत्रों तथा लखीमपुर खीरी के ईसानगर विकासखंड को मिलाकर कुल छह विकास खंड एवं 22 लाख से अधिक आबादी के बीच नानपारा को जिला बनाया जाना प्रस्तावित है पत्र में कहा गया है कि जिले की मांग विभिन्न संगठनों द्वारा 30 वर्षों से की जा रही है अप्रैल 2016 में कॉल लेटर पर प्रमुख सचिव राजस्व को तुलनात्मक प्रपत्र सौंपा जा चुका है सबसे पुरानी तहसील होने के नाते नानपारा को जिला बनाया जाए l
रिपोर्ट: डॉ० शकील अंसारी, मो० इरशाद
स्पेशल रिपोर्ट: विवेक कुमार श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel

