Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – संघ शताब्दी वर्ष पर नानपारा में विराट हिंदू सम्मेलन, हजारों की सहभागिता
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – संघ शताब्दी वर्ष पर नानपारा में विराट हिंदू सम्मेलन, हजारों की सहभागिता

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

जनपद बहराइच के नानपारा स्थित शिवालय बाग मंदिर परिसर (रामलीला मैदान) में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने सहभागिता कर धर्म और संस्कृति के प्रति एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान धर्म, संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और समरसता बनाए रखने का आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने अपने संबोधन में समाज में संस्कार, अनुशासन और समरसता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सिद्धनाथ मंदिर बहराइच के पीठाधीश्वर महंत रवि गिरी ने धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा को वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता बताते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। सम्मेलन में नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा और बलहा ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा, चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, पूर्व विधायक रामनिवास वर्मा, पंकज जायसवाल, नागेंद्र सिंह, अभय मदेशिया, आशीष पांडे, रेखा पांडेय, अरविंद चौधरी, संदीप सिंह आदि रहे। कार्यक्रम में संघ के विभिन्न दायित्वधारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और सम्मेलन में पहुंचे लोगो ने भोज किया विशाल जनसहभागिता से सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply