Breaking News
Home / BREAKING NEWS / ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार,रिमांड पर भेजा गया जेल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार,रिमांड पर भेजा गया जेल

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती।

बस्ती। जिले में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर.के. अतियन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आर.के. अतियन ने सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी की थी, जिससे जिले में सामाजिक माहौल बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज में भारी रोष देखा गया। करणी सेना, विश्व हिंदू परिषद एवं ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों ने आर.के. अतियन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। संगठनों का आरोप था कि डीएम परिसर में की गई बयानबाजी के जरिए समाज में तनाव फैलाने का प्रयास किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। चौकी

इंचार्ज जेल गेट सुरेंद्र प्रसाद की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय मे किया पेश, रिमांड पर भेजा गया जेल…

जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान द्वारा पत्र जारी कर जिले में धारा 163 लागू की गई।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp