रिपोर्ट आशीष सिंह सीएमडी न्यूज

अहमदपुर बाराबंकी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर एनएचआई द्वारा संचालित अहमदपुर टोल प्लाजा पर सोमवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मेसर्स विनोद कुमार जैन के नेतृत्व में जिले के वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। टोल प्लाजा प्रबंधक अनुपम द्विवेदी की संरक्षणता में इस शिविर में वाहन चालकों का विजन टेस्ट, कलर एक्यूरेसी टेस्ट आदि जांच की गई। प्रबंधक अनुपम द्विवेदी ने बताया आंखे हमारे शरीर का अनमोल और कोमल अंग होते है,इनकी देखभाल करना जरूरी होता है इसलिए कुशल नेत्र चिकित्सक से परामर्श आवश्यक है। शिविर में कुशल नेत्र चिकित्सक डॉ० योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया वाहन चालकों को समय – समय पर अपने आंखों का परीक्षण कराना अति आवश्यक है। उन्होंने नेत्र परीक्षण कर चालकों को निशुल्क चश्मा व दवा दी। यह निशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्देश्य यह है कि सभी वाहन चालकों का आंखों का दृष्टि सही बनी रहे। आंखों की समस्या एवं दृष्टिबाधित्ता से बचे रहे । इस अवसर पर अमित सिंह, बृजेश तिवारी, सौरभ सिंह, देवराज सिंह, राहुल पांडे, सुभाष पाल,दुर्गेश कुमार व सत्येंद्र द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel