रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बढायूँ 04/01/2026 आयुष्मान आरोग्य मंदिर म्याऊं में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रामेश्वर दयाल मिश्रा बदायूं एवं डॉ मनोज कुमार झा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया।
आयुष्मान आरोग्य मेले के निरीक्षण के बाद प्रसव केंद्र, ओ पी डी, भर्ती वार्ड एवं कोल्ड चैन का गहनता से निरीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रामेश्वर दयाल मिश्रा बदायूं को भर्ती वार्ड में एवं प्रसव केंद्र में रूम हीटर लगे हुए पाए गए। रूम हीटर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चलवा कर देखा गया एवं प्रसव केंद्र, भर्ती वार्ड में आक्सीजन सिलेंडरों को फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स के द्वारा चलवा कर चेक किया गया जो की संतोषजनक पाया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेँ कुल 52 मरीज देखे गए। 5 बुखार बुखार वाले मरीजों की मलेरिया की जाँच की गयी। 3 टी बी के संभावित मरीजों की जाँच की गयी एवं 2 टाइफाइड की जाँच की गयी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेँ डॉ राजकुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ नहिदा आज़ाद महिला चिकित्सक, होशियार मियां फार्मासिस्ट,सुमन स्टॉफ नर्स,बृजेश राठौर एस टी एस,रवि सक्सेना बी एच डब्लू पुरुष, रामप्रताप लैब तकनीशियन, नरेंद्र कुमार, रमाकांत उपस्थित रहे। इसके अलावा उन्होंने कटरा व उसहैत में भी निरीक्षण किया गया ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel